मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी किसी पार्टी के प्रति वफादार नहीं: धरमपुरी अरविंद

Summary :

हैदराबाद, 27 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद धरमपुरी अरविंद ने आरटीसी ड्राइवर के निलंबन को लेकर रेवंत सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की नेतृत्व शैली पर कटाक्ष किया और ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। भाजपा सांसद धरमपुरी ने आईएएनएस से कहा, “आरटीसी ड्राइवर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को सुझाव दे रहे थे। वह उन्हें धान की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और मक्का किसानों को उचित मूल्य देने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दे रहे थे। वह किसी की आलोचना नहीं कर रहे थे और बस…

हैदराबाद, 27 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद धरमपुरी अरविंद ने आरटीसी ड्राइवर के निलंबन को लेकर रेवंत सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की नेतृत्व शैली पर कटाक्ष किया और ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला।

भाजपा सांसद धरमपुरी ने आईएएनएस से कहा, “आरटीसी ड्राइवर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को सुझाव दे रहे थे। वह उन्हें धान की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और मक्का किसानों को उचित मूल्य देने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दे रहे थे। वह किसी की आलोचना नहीं कर रहे थे और बस सुझाव दे रहे थे। शायद उनका कृषि पृष्ठभूमि से संबंध है या वह किसानों के हमदर्द हैं। इसलिए कांग्रेस सरकार ने उनके साथ मनमानी और अहंकारपूर्ण व्यवहार किया। उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया, जो बिल्कुल अनुचित है। हम कांग्रेस पार्टी के इस कदम की सराहना नहीं बल्कि आलोचना करेंगे। हम व्यक्तिगत और पार्टी स्तर पर ड्राइवर के साथ खड़े रहेंगे।”

धरमपुरी अरविंद ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के स्वभाव पर टिप्पणी करते हुए कहा, “देखिए, यह रेवंत का तरीका है।” मैं असम, पश्चिम बंगाल मॉडल या किसी अन्य मॉडल की बात नहीं करूंगा। रेवंत बीआरएस में थे। फिर वे टीडीपी में गए और बाद में कांग्रेस पहुंचे। इस बीच, मुझे विभिन्न स्रोतों से कुछ जानकारी मिली है कि कांग्रेस में जाने से पहले वे भाजपा के बारे में भी विचार कर रहे थे। इसलिए, ऐसा व्यक्ति किसी के प्रति वफादार नहीं रह सकता। ऐसे व्यक्ति के बारे में हम कभी नहीं जान सकते। वे कोई और पार्टी भी अपना सकते हैं।”

भविष्य में रेवंत के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर सांसद ने कहा, “यह पार्टी के हाईकमान पर निर्भर करता है। मैं कुछ नहीं कह सकता लेकिन आम तौर पर भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी पार्टी है। जब कुछ लोग आते हैं, तो वे स्वीकार करते हैं, लेकिन अंततः यह पार्टी के हाईकमान का निर्णय होता है।”

भाजपा सांसद धरमपुरी अरविंद ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर पीएम मोदी पर हमला करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा, “मेरे पास देशभर के विभिन्न राज्यों की कीमतें हैं। कांग्रेस शासित तेलंगाना में सबसे अधिक दाम हैं। यहां पेट्रोल की कीमत 115.70 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कांग्रेस शासित राज्य केरल में 112.30, कर्नाटक में 107.70 और तमिलनाडु में 105.60 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल है। वहीं, भाजपा शासित राज्य दिल्ली में 99.50, गुजरात में 99.10, उत्तर प्रदेश में 102.73 और हरियाणा में 99.70 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल है। केंद्र सरकार ने मार्च में ही पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाए थे। इसलिए अब राज्य सरकारों को आगे बढ़कर कीमतें कम करनी होंगी, विशेष रूप से शुल्क और वैट की राशि कम करनी होगी। मैं राज्य सरकारों को ईंधन पर शुल्क कम करने का सुझाव देता हूं।”

–आईएएनएस

ओपी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.