मुंबई पुलिस ने दो साल से फरार मुख्य आरोपी ‘पप्पू पेजर’ को एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

Summary :

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2023 के काशीमीरा बेकरी गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी निसार फजल अहमद शेख उर्फ पप्पू पेजर को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी घटना के बाद दो साल से अधिक समय से फरार चल रहा था और उस पर मकोका के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। घटना 13 अक्टूबर 2023 को मीरारोड-काशीमीरा इलाके में इंटरनेशनल बेकिंग कंपनी के आउटलेट में हुई थी। वहां काम कर रहे चंद्रकांत मल्लप्पा कोंडगुले पर एक अज्ञात हमलावर ने पिस्तौल तानकर गोली मारने की कोशिश की। हालांकि, बंदूक से…

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2023 के काशीमीरा बेकरी गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी निसार फजल अहमद शेख उर्फ पप्पू पेजर को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी घटना के बाद दो साल से अधिक समय से फरार चल रहा था और उस पर मकोका के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

घटना 13 अक्टूबर 2023 को मीरारोड-काशीमीरा इलाके में इंटरनेशनल बेकिंग कंपनी के आउटलेट में हुई थी। वहां काम कर रहे चंद्रकांत मल्लप्पा कोंडगुले पर एक अज्ञात हमलावर ने पिस्तौल तानकर गोली मारने की कोशिश की। हालांकि, बंदूक से गोली नहीं चली और हमलावर मौके से फरार हो गया।

इस मामले में काशीमीरा पुलिस ने हत्या के प्रयास, खंडणी, आपराधिक साजिश और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में पता चला कि यह हमला एक संगठित आपराधिक गिरोह की साजिश का हिस्सा था, जिसमें पप्पू पेजर मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया। घटना के तुरंत बाद वह देश छोड़कर भाग गया था और लंबे समय तक विदेश में छिपा रहा।

मुंबई क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि वह विदेश से वापस लौटकर मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने वाला है। इस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की यूनिट-1 ने सतर्क होकर हवाई अड्डे पर जाल बिछाया और आरोपी को उतरते ही हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पप्पू पेजर के खिलाफ वडाला ट्रक टर्मिनल, भायखुला (बायकुला) और काशीमीरा पुलिस स्टेशन सहित कुल चार आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के अपराध शामिल हैं, जो उसके आपराधिक इतिहास को दर्शाते हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे 20 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब उसके अन्य साथियों, साजिश के पूरे नेटवर्क और संबंधित सबूतों की जांच में जुटी हुई है।

–आईएएनएस

पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.