मुंबई में युवक की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या, हंगामे का विरोध करना पड़ा भारी

Summary :

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई के शिवाजीनगर, गोवंडी इलाके में एक 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक और उसके परिवार ने कुछ लड़कों के ग्रुप को अपने घर के बाहर शोर मचाने के लिए मना किया था। इस पर आरोपियों ने पहले घर वालों की पिटाई की और इसके बाद चाकू से मारकर आरिफ जमादार की हत्या कर दी। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन ने आरोपी अयाज एजाज शेख (उर्फ अज्जू), रिजवान कुरैशी (उर्फ रिज्जू), सोहेल कुरैशी (उर्फ कालू), रूहान शेख, आदिल पटेल, इशान कुरैशी (उर्फ सोनू तिरपत) और सुजल (उर्फ फैज सैय्यद) के खिलाफ मामला…

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई के शिवाजीनगर, गोवंडी इलाके में एक 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक और उसके परिवार ने कुछ लड़कों के ग्रुप को अपने घर के बाहर शोर मचाने के लिए मना किया था। इस पर आरोपियों ने पहले घर वालों की पिटाई की और इसके बाद चाकू से मारकर आरिफ जमादार की हत्या कर दी।

शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन ने आरोपी अयाज एजाज शेख (उर्फ अज्जू), रिजवान कुरैशी (उर्फ रिज्जू), सोहेल कुरैशी (उर्फ कालू), रूहान शेख, आदिल पटेल, इशान कुरैशी (उर्फ सोनू तिरपत) और सुजल (उर्फ फैज सैय्यद) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार 22 अप्रैल की सुबह करीब प्रॉपर्टी के मामलों पर बात करने के लिए इकट्ठा हुआ था। सुबह करीब 3:45 बजे सिराज, उसके पिता शब्बीर और चचेरे भाई अल्ताफ अपने घर के बाहर एक बेंच पर बैठे थे, तभी 7 लड़कों का एक ग्रुप पास की एक चाय की दुकान, गरीब नवाज पर आया।

जब शब्बीर जमादार ने लड़कों से पूछा, “आप यहां क्यों शोर मचा रहे हैं?” इतना ही बोलने के बाद विवाद शुरू हो गया और मामला तेजी से बिगड़ गया। ग्रुप ने अपशब्द कहना शुरू कर दिया और शब्बीर, सिराज और अल्ताफ के साथ मारपीट की।

जब हंगामा बढ़ा तो परिवार के दूसरे सदस्य बीच-बचाव करने के लिए बाहर आए। जब ​​परिवार अपने घर में वापस जाने की कोशिश कर रहा था, तब रूहान शेख ने तलवार निकाली और सिराज के पेट में घोंपने की कोशिश की। सिराज ने अपने हाथ से वार को रोका, जिससे उसे गहरी चोट आई।

अपने परिवार को बचाने के लिए आरिफ जमादार ने सबको अंदर धकेल दिया और दरवाजा बंद करने की कोशिश की। उसी समय रिजवान ने आरिफ के सीने में चाकू घोंप दिया। गंभीर चोट के बावजूद आरिफ हमलावरों को बाहर रखने के लिए दरवाजा बंद करने में कामयाब रहा।

आरोपी हथियार लहराते हुए और मदद करने की कोशिश करने वाले आस-पास के लोगों को धमकाते हुए मोहल्ले में आतंक मचाते रहे। हमलावर कथित तौर पर परिवार को धमकाते रहे और मौके से भागने से पहले हथियारों से दरवाजे को नुकसान पहुंचाया। परिवार खून से लथपथ आरिफ को अपने घर के पिछले दरवाजे और एक ऑटो-रिक्शा से राजावाड़ी हॉस्पिटल ले गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया।

–आईएएनएस

ओपी/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.