मुंबई : मुंबई में कल हुए विमान हादसा में होने वाले चार्टेड विमान के पास आवश्यक उड़ान योग्यता सर्टिफिकेट नहीं था। हादसे से पहले विमान ने आखिरी बार 10 साल पहले उड़ान भरी थी। इस हादसे में 5 लोगो की जान चली गयी। 10 साल के बाद पहली बार टेस्ट उड़ान के लिए गुरुवार को बाहर निकाला गया था।
डेढ़ साल से चल रहा था मरमत का काम गुरुवार शाम नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, “एयरक्राफ्ट ने आखिरी बार 22 फरवरी 2008 को उड़ान भरी थी, तब यह उत्तर प्रदेश सरकार के पास था। 2014 में एयरक्राफ्ट को एम/एस यूवाई एविएशन ने खरीद लिया। डेढ़ साल तक चले मेंटेनेंस के बाद एयरक्राफ्ट की यह पहली टेस्ट उड़ान थी।
इसके बाद डीजीसीए के पास उड़ान योग्यता के सर्टिफिकेट के लिए आवेदन दिया जाना था।” सरकार ने कहा, “नियम के अनुसार किसी भी टेस्ट फ्लाइट से पहले विमान उड़ाने के लिए योग्य है या नहीं, इसका सर्टिफिकेट जरूरी होता है, इसे अधिकृत स्टाफ या मेंटेनेंस, स्टाफ एंड ओवरहॉल डिपार्टमेंट (एमआरओ) द्वारा जारी किया जाता है।”


Download Android App
Download iOS App



