Mumbai: धारावी में इमारत की दीवार गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Summary :

Mumbai: मुंबई के धारावी में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार का एक हिस्सा गिरने से तीन लोग दब गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया है। हादसे के बाद लोगों ने किसी तरह से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में 28 साल की एक महिला अनीता सिंह और उसके दो बच्चे 9 महीने का कियांश पटवाल व 5 साल की बच्ची मनप्रीत सिंह शामिल है। सभी का पास के सायन अस्पताल में उपचार चल रहा…

Mumbai: मुंबई के धारावी में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार का एक हिस्सा गिरने से तीन लोग दब गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया है। हादसे के बाद लोगों ने किसी तरह से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में 28 साल की एक महिला अनीता सिंह और उसके दो बच्चे 9 महीने का कियांश पटवाल व 5 साल की बच्ची मनप्रीत सिंह शामिल है।

सभी का पास के सायन अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। निर्माणाधीन इमारत की दीवार शाम करीब सात बजे धारावी के लक्ष्मी बाग इलाके में गिरी है। घटना के बाद इलाके मे हड़कंप का माहौल पैदा हो गया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Rahul Kumar Rawat