Rashid Khan Death: भारतीय शास्त्रीय संगीत के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक उस्ताद राशिद खान का निधन हो गया है। 55 साल की उम्र में वह देश और म्यूजिक इंडस्ट्री को अलविदा कह गए। उस्ताद राशिद खान कुछ सालों से प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे। जिसका कोलकाता के अस्पताल में आज निधन हो गया।
Highlights
- संगीत उस्ताद राशिद खान का निधन, 22 नवंबर से हॉस्पिटल में भर्ती थे
- राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ
- रामपुर-सासवान शैली के कलाकार
उस्ताद राशिद खान को 22 नवंबर से अस्पताल में भर्ती थे
Rashid Khan बता दें कि शास्त्रीय संगीत के कलाकार उस्ताद राशिद खान को 22 नवंबर से अस्पताल में भर्ती थे। कलाकार पिछले कुछ वर्षों से प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे। उन पर इलाज का असर हो रहा था। हाल ही में उन्हें ब्रेन हेमरेज (स्ट्रोक) हुआ था। यहीं से हालात बिगड़ने शुरू हो गए। कलाकार को दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां मंगलवार दोपहर 3:45 बजे उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।
राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ
Rashid Khan उस्ताद राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। वह रामपुर-सासवान शैली के कलाकार हैं। इनायत हुसैन खान-साहिब द्वारा स्थापित शैली। रशिद खान ने इस शैली के एक अन्य शिक्षक, उस्ताद निसार हुसैन खान-साहब से तालीम ली। जो रशीद के दादा थे। उस्ताद राशिद खान ने अपने चाचा ग्वालियर घराने के उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान-साहब से भी प्रशिक्षण लिया। हालांकि मुख्य रूप से शास्त्रीय संगीत गाते हुए, कलाकार ने फ्यूजन या बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों में कई लोकप्रिय गाने गाए हैं।
बता दें कि उत्साद राशिद खान ने बॉलीवुड की फेमस फिल्म जब वी मेट का लोकप्रयि गाना ‘आओगे जब तुम’ गाना गया था। आईए इनके कुछ फेमस गानों कि लिस्ट के बारे में आपको बताते हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




