ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आज दोपहर बाद होने वाली बैठक में तीन तलाक पर प्रस्तावित कानून पर मंथन किया जायेगा। बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य जफरयाब जिलानी ने यह जानकारी दी।
जिलानी ने बताया कि लखनऊ के नदवा कॉलेज में होने वाली बैठक में तीन तलाक पर प्रस्तावित कानून के सम्बंध में चर्चा की जायेगी। उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष राबे हसन नदवी करेंगे।
इस बैठक में वर्किंग कमेटी के 51 सदस्य शरीक होंगे। यह बैठक करीब पांच घंटे चलेगी और दोपहर 3 बजे के आसपास आधिकारिक तौर पर बैठक में लिए गए निर्णय को सार्वजनिक किया जाएगा। पर्सनल लॉ बोर्ड के सभी सदस्यों को लखनऊ पहुंचने का फरमान जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल ने हाल ही में तीन तलाक के सम्बंध में आये प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। संसद के चालू सत्र में तीन तलाक के सिलसिले में विधेयक पेश होने की सम्भावना है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



