उमेश पाल हत्याकांड में शामिल नफीस बिरयानी की हार्ट अटैक से मौत, जेल में था बंद

Summary :

प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में कथित तौर पर शामिल नफीस बिरयानी की रविवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। नैनी सेंट्रल जेल में बंद नफीस बिरयानी को तबीयत खराब होने पर रविवार शाम को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, मौत की वजह प्रथम दृष्टया ह्रदय गति रुकना है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा शव प्रयागराज पुलिस के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, उमेश पाल हत्याकांड में वांछित नफीस बिरयानी को 22 नवंबर, 2023 को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। उस पर 50,000 रुपये का इनाम भी…

Umesh Pal Murder Case

प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में कथित तौर पर शामिल नफीस बिरयानी की रविवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। नैनी सेंट्रल जेल में बंद नफीस बिरयानी को तबीयत खराब होने पर रविवार शाम को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, मौत की वजह प्रथम दृष्टया ह्रदय गति रुकना है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा शव

प्रयागराज पुलिस के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, उमेश पाल हत्याकांड में वांछित नफीस बिरयानी को 22 नवंबर, 2023 को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। उस पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित था। रविवार देर रात को हृदय गति रुकने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

उमेश पाल और दो सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

उल्लेखनीय है कि उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड पर हमले के दौरान जिस कार का प्रयोग किया गया था, वह कथित तौर पर नफीस बिरयानी की थी। बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की 25 फरवरी, 2023 को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर धूमनगंज थाने में माफिया अतीक अहमद, भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक के दो बेटों, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम तथा नौ अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

15 अप्रैल को अतीक-अशरफ को भी उतार दिया गया था मौत के घाट

उमेश पाल हत्याकांड सहित 100 से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की इसी वर्ष 15 अप्रैल को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, गुड्डू मुस्लिम, अशरफ की पत्नी जैनब सहित कई अभियुक्त फरार हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team