अमरावती : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू ने भाजपा पर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का इस्तेमाल करके राज्य को अस्थिर करने के प्रयास का आज आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने राज्य के खिलाफ साजिश की तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। नायडू ने चेतावनी दी ,‘‘ कहीं और षड्यंत्रों करने का प्रयास करें। अन्य राज्यों में अपने प्रयोगों को ले जाएं। लेकिन अगर आप तेलुगू पर हमला करेंगे तो हम आपको नहीं छोड़ेंगे। ’’ एक सप्ताह चलने वाले नव निर्माण दीक्षा कार्यक्रम के संबंध में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नायडू ने आरोप लगाया कि भाजपा व्यवस्थित तरीके से आंध्र प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा ,‘‘ अभिनेता पवन कल्याण , वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी , टीटीडी के पूर्व प्रमुख ए वी रमन्न दीक्षितुलु और अन्य का इस साजिश में इस्तेमाल किया जा रहा हैं। हम तेलुगूभाषी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे , सावधान रहें। ’’ प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी विदेशों से कालाधन लाने में विफल रहे और वह हर देशवासी के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने के अपने वादे को भी नहीं पूरा कर पाये।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



