Nandita Gorlosa Join Congress Party: असम में 9 अप्रैल से एक चरण के विधानसभा चुनाव होने वाले है लेकिन चुनाव से पहले BJP पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा की पूर्व नेता और असम की मंत्री नंदिता गोरलोसा को 9 अप्रैल को होने वाले एक चरण के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल हो गईं। उनका यह निर्णय असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया को औपचारिक त्यागपत्र सौंपने के कुछ ही समय बाद आया, जिसमें उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपने मंत्री पद की जिम्मेदारियों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
Nandita Gorlosa Join Congress Party: BJP का दामन छोड़ा

मंत्री नंदिता गोरलोसा ने BJP का दामन छोड़ने के बाद लिखा कि मैं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत प्रभाव से अपना औपचारिक इस्तीफा दे रही हूं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि मुझे तत्काल प्रभाव से मेरे दायित्वों से मुक्त कर दिया जाए। मुझे जनता और पार्टी की सेवा करने के जो अवसर मिले हैं, उनकी मैं सराहना करती हूं और अपने कार्यकाल के दौरान आपके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।
औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल
कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, गोरलोसा ने असम कांग्रेस के महासचिव निर्मल लंगथासा सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गई, जो पहले हाफलोंग विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार थे। लैंगथासा ने गोरलोसा की उम्मीदवारी के लिए पद छोड़ने पर सहमति जताई। पार्टी ने कहा कि लैंगथासा ने जनहित में स्वेच्छा से अपनी सीट खाली करने की पेशकश की है, इसलिए गोरलोसा हाफलोंग सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इस संबंध में सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी।
Nandita Gorlosa Join Congress Party: पांच वर्षों से दीमा हसाओ की आवाज

कांग्रेस ने उनके शामिल होने की घोषणा करते हुए कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि नंदिता गारलोसा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। वह पिछले पांच वर्षों से दीमा हसाओ की आवाज रही हैं और उन्होंने हमेशा अपने विश्वासों और सिद्धांतों के लिए दृढ़ता से खड़ी रही हैं। अब नंदिता गारलोसा हाफलोंग जिले से चुनाव लड़ेंगी। अभी वह इसी जिले से BJP की विधायक रही है।
ALSO READ: ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत मोदीनगर रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प, यात्री उत्साहित


Download Android App
Download iOS App




