अखिल भारतीय सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों के एक समूह ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन को शपथ दिलाने का कार्यक्रम टालने की अपील की है। हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक विधानसभा सौध में हुसैन के समर्थकों द्वारा कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए थे, जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
- समर्थको ने लगाए थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
- राष्ट्रविरोधी व्यवहार’ का संज्ञान लेने का अनुरोध
- न्यायिक कार्यवाही पूरी होने तक शपथ पर रोक
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य सैयद नासिर हुसैन
इस घटना के एक ऑडियो की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने धनखड़ से राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य के कथित ‘राष्ट्रविरोधी व्यवहार’ का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव समेत अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति को लिखे एक पत्र में कहा, हम आपसे गंभीरता से अनुरोध करते हैं कि राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य सैयद नासिर हुसैन को न्यायिक कार्यवाही पूरी होने तक शपथ दिलाने की प्रक्रिया को रोक दिया जाए और उक्त सदस्य को पूरे प्रकरण में उनकी संलिप्तता से दोष मुक्त कर दिया जाए।


Download Android App
Download iOS App




