नेशनल बुक ट्रस्ट में असिस्टेंट एडिटर सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी), इंडिया ने मैनपावर एजेंसी के जरिए पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट आधार पर सहायक संपादक (असिस्टेंट एडिटर) सहित विभिन्न 12 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनबीटी की ओर से यह भर्ती शुरुआती में तीन महीने की अवधि के लिए होगी, जिसे ट्रस्ट की जरूरतों के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

एनबीटी ने जिन 12 पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों की घोषणा की है, उनमें सहायक संपादक (अंग्रेजी) के 3, सहायक संपादक (अंग्रेजी) – कॉमिक्स/ग्राफिक बुक्स/कॉफी टेबल बुक्स आदि के लिए का 1, संपादकीय सहायक (अंग्रेजी) – कॉमिक्स/ग्राफिक बुक्स/कॉफी टेबल बुक्स आदि के लिए का 1, संपादकीय सहायक (मराठी, तेलुगु, कन्नड़, ओडिया, गुजराती, मलयालम) का 1, संपादकीय सहायक (बोडो, डोगरी, कश्मीरी, कोंकणी, मणिपुरी, मैथिली, नेपाली, संस्कृत, सिंधी, संथाली) का 1, संपादकीय सहायक (हिंदी) का 1, संपादकीय सहायक (बांग्ला) का 1, संपादकीय सहायक (पंजाबी) का 1 और संपादकीय सहायक (अंग्रेजी) के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि इस रिक्ति सूचना के प्रकाशन की तारीख से 15 दिन तय की गई है। जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म निर्धारित पते पर पहुंचाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है। वहीं, अंग्रेजी/एमफिल में एमए और उल्लिखित भाषा में मास्टर डिग्री वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 35 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पोस्ट के अनुसार 45,000 से 80,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनबीटी-इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘उप निदेशक (ए एंड ई), नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया, नेहरू भवन, 5, इंस्टीट्यूशनल एरिया, फेज-II, वसंत कुंज, नई दिल्ली – 110070’ पते पर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले डाक के माध्यम से पहुंचा दें।

–आईएएनएस

डीके/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।