कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार की सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र केंद्रित मुद्दों पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा हुई।
पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ ये मुलाकात महाराष्ट्र केंद्रित बिल्कुल नहीं थी, ये गलतफहमी है। पवार जी और सोनिया जी ने अखिल भारतीय स्तर के मुद्दों पर बातचीत की। देश में जो मुद्दे हैं, इस सरकार की जो असफलताएं हैं, जो प्रतिशोध की राजनीति है, इन पर बातचीत हुई।’’
दरअसल, शरद पवार ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की मुलाकात उस वक्त हुई, जब दोनों दलों की राज्य इकाइयों के नेताओं के बीच हाल के हफ्तों में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



