पटना : भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि भाजपा देश से गरीबों को हटाने की प्रतिज्ञा ली है। पहले नोटबंदी, जीएसटी से गरीब जनता परेशान भी थी अब नयेे मोटर एक्ट कानून लागू होने पर सोंचने को मजबूर हैं। भारत की जनता देश की सुरक्षा को लेकर भाजपा को वोटिंग किया है। प्रधानमंत्री सुरक्षा को लेकर भाजपा को वोटिंग किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनाव में किये वादे को पूरा करना चाहिए। नये मोटर एक्ट कानून लागू होने से मध्यम वर्ग के लोगों को गाड़ी की कीमत से ज्यादा जुर्माना देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के 73 साल में देश को खोखला करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। आगामी चुनाव में भाजपा हमारी भूल कमल के फूल का नारा पर जनता से वोट मांगने का काम करे।


Download Android App
Download iOS App



