हिमाचल में कुदरत का कहर! तीन जगह बादल फटे, 3 पुल बहे; अगले 48 घंटे काफी संवेदनशील

Summary :

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोमवार को तीन स्थानों पर बादल फटने से भारी तबाही मच गई। हिलु, उदीन और थांदल क्षेत्रों में सड़कों, पुलों और जनजीवन को गंभीर नुकसान पहुंचा। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है, जबकि लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। कई जिलों में बादल फटने जैसे प्राकृतिक घटनाएं सामने आई है। इसी बीच सोमवार को तीन जगह बादल फटने की खबर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हिलु, उदीन और थांदल क्षेत्रों में बादल फटने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मची हुई है। बादल फटने से सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है और आम जन को काफी नुकसान हुआ है।

क्या है ताजा हालात?

बता दें कि हिमाचल के लाहुल-स्पीति के जाहलमा नाले जिले में बादल फटने से तबाही मच गई है। इस घटना से अस्थायी पुल बह गया है। इस वजह से तांदी संसारी मार्ग भी बंद हो गया है। उदयपुर उपमंडल समेत पांगी का लाहुल घाटी से लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। बादल फटने से कई फसलों को नुकसान पहुंचा है। खड़ी फसलें और खेती को नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

भारी बारिश के बीच प्रशासन ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

खराब मौसम को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलों की जल्द मरम्मत और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, प्रदेश भर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और लैंड स्लाइड वाले इलाके से दूर रहने की अपील की है।

हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर आम जन को भारी नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और सिरमौर जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं अगले दो दिन के लिए मूसलाधार बारिश और तेज हवा चलने को लेकर रेड अलर्ट जारी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे काफी संवेदनशील हो सकता है। इस बीच, मौसम विभाग ने लोगों से खास अपील की है कि वे बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।