सुशांत केस: ड्रग्स एंगल की जांच करने के लिए मुंबई पहुंची NBC की टीम

Summary :

मामले में चल रही जांच में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कल केस दर्ज कर लिया था। नारकोटिक्स ने अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, जया शाहा,शोविक चक्रवर्ती, श्रुति मोदी और गौरव आर्या के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रेमिका रिया चक्रवर्ती पर आरोप है कि सुशांत को वह ड्रग्स देती थी।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। लगातार दिन पर दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस बीच, ड्रग्स पहलू की जांच करने के लिए दिल्ली से स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की तीन सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को मुंबई पहुंची। 
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को एनसीबी को एक पत्र लिखकर सूचित किया था कि उनकी जांच से पता चला है कि रिया और सुशांत को ड्रग्स की आपूर्ति की गई थी। बुधवार को एनसीबी ने चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। राजपूत को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के लिए चक्रवर्ती को सीबीआई जांच का भी सामना करना पड़ रहा है।
बता दें, मामले में चल रही जांच में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कल केस दर्ज कर लिया था। नारकोटिक्स ने अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, जया शाहा,शोविक चक्रवर्ती, श्रुति मोदी और गौरव आर्या के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रेमिका रिया चक्रवर्ती पर आरोप है कि सुशांत को वह ड्रग्स देती थी।  बताया जा रहा है कि एनसीबी के डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने बुधवार को दिल्ली में चार एनसीबी अधिकारियों के साथ बैठक की इस बैठक में रिया के ड्रग्स डीलर से संबंधों के आरोप पर चर्चा हुई है।
मालूम हो कि सुशांत केस की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जार ही है। साथ ही मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) प्रेमिका रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। इसी जांच के दौरान ड्रग्स से जुड़े कुछ तथ्य सामने आए थे। जिसके बाद ईडी ने सीबीआई और मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो को कुछ सबूत साझा किए थे। 
हालांकि, रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिन्दे ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि रिया ने अपने जीवन में कभी भी मादक पदार्थों का सेवन नहीं किया है और वह ब्ल्ड टेस्ट के लिए तैयार है। मंगलवार को अधिकारियों ने कहा था कि केंद्रीय जांच एजेंसी कुछ खास डेटा पर ध्यान दे रही है और प्रथम दृष्टया इनपुट सीबीआई और एनसीबी के साथ साझा किए गए हैं। ज्ञात हो कि ईडी ने मामले में रिया चक्रवर्ती से दो बार पूछताछ की है और उसका बयान धनशोधन रोकथाम कानून के तहत दर्ज किया गया है।

Desk Team