Mumbai में NCP अजित गुट के नेता की हत्या, हमला के बाद आरोपी फरार

Summary :

Mumbai: अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक नेता की दक्षिण मुंबई में अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। Highlights Mumbai में NCP अजित गुट के नेता की हत्या हमला के बाद आरोपी फरार पुलिस की अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच जारी Mumbai में NCP अजित गुट के नेता को चाकू मारकर हत्या एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी की शुक्रवार रात मुंबई के बायकुला इलाके में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया…

Mumbai

Mumbai: अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक नेता की दक्षिण मुंबई में अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Highlights

  • Mumbai में NCP अजित गुट के नेता की हत्या
  • हमला के बाद आरोपी फरार
  • पुलिस की अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच जारी

Mumbai में NCP अजित गुट के नेता को चाकू मारकर हत्या

एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी की शुक्रवार रात मुंबई के बायकुला इलाके में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। घटना पर मुंबई पुलिस ने कहा, एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी पर शुक्रवार की देर रात मुंबई के बायकुला इलाके में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी।

हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल सचिन कुर्मी को तुरंत मुंबई के जे जे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई हालांकि इस घटना को लेकर अस्पताल में मौजूद कार्यकर्ता कोई बात नहीं कर रहा है। वहीं मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

एनसीपी नेता सचिन कुर्मी की मुंबई में हत्या, आरोपी फरार | Sharad Pawar  faction NCP leader killed in mumabi police probe murder - Hindi Oneindia

किसने किया हमला?

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे भायखला के म्हाडा कॉलोनी इलाके में सचिन कुर्मी (43) पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि कुर्मी को जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार

अधिकारी ने बताया कि हमले में दो से तीन लोग शामिल थे। घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के लिए टीम गठित कर दी गयी हैं। अभी जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta