एनसीआरटीसी में 62 वर्ष वालों के लिए निकली भर्ती, 24 अगस्त तक करें आवेदन

Summary :

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने विभिन्न 17 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है। एनसीआरटीसी की ओर से जारी 17 रिक्तियों में डिप्टी जनरल मैनेजर/इलेक्ट्रिकल के 4, असिस्टेंट मैनेजर/इलेक्ट्रिकल के 5 और इंजीनियरिंग एसोसिएट-I/इलेक्ट्रिकल के 8 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक…

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने विभिन्न 17 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

एनसीआरटीसी की ओर से जारी 17 रिक्तियों में डिप्टी जनरल मैनेजर/इलेक्ट्रिकल के 4, असिस्टेंट मैनेजर/इलेक्ट्रिकल के 5 और इंजीनियरिंग एसोसिएट-I/इलेक्ट्रिकल के 8 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ ‘करियर सेल, एच विभाग, गतिशक्ति भवन, नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, आईएनए कॉलोनी, नई दिल्ली – 110023’ पते पर डाक के माध्यम से 24 अगस्त तक भी पहुंचाना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक (इलेक्ट्रिकल) या इसके समकक्ष; या इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास केंद्र/राज्य सरकार या पीएसयू में काम करने का कम से कम 20 वर्ष का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 62 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 23 जुलाई के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेटस् की सैलरी पोस्ट के अनुसार 65,800 से 1,09,800 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

इंटरव्यू के तारीख, पते और समय की घोषणा जल्द ही एनसीआरटीसी द्वारा किया जाएगा, जिससे लिए अभ्यर्थियों को टाइम-टू-टाइम आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है। वहीं, चुने गए उम्मीदवार को एनसीआरटीसी के दिल्ली-बावल और दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर में तैनात किया जाएगा।

–आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.