हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत पर NCW की अध्यक्ष बोलीं-बदलनी होगी समाज की मानसिकता

Summary :

समाज में होने वाली इस तरह की हैवानियत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए हमें समाज की मानसिकता को बदलना होगा।

जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रही हाथरस की 19 साल की गैंगरेप पीड़िता ने मंगलवार को हार मान ली। 14 सितंबर को हुई इस हैवानियत के बाद आरोपियों ने पीड़िता पर जानलेवा हमला किया गया था। दरिंदो ने पीटता की जीभ काटकर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी। दो हफ्ते तक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज़ चला, लेकिन उसकी मौत हो गई। 
घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, इस घटना के प्रकाश में आने के बाद स्वत: संज्ञान लिया गया। दुर्भाग्य से, पीड़ित का निधन हो गया। हम उसके परिवार की मदद करने के लिए वहां मौजूद रहेंगे।

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत पर विपक्ष का योगी सरकार पर हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

समाज में होने वाली इस तरह की हैवानियत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए हमें समाज की मानसिकता को बदलना होगा। गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर के मुताबिक लड़की ने बलात्कार की वारदात के बारे में पुलिस को पहले कुछ नहीं बताया था मगर बाद में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में उसने आरोप लगाया कि संदीप, रामू, लव कुश और रवि नामक युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए उसका गला दबाया।

Desk Team