पटना : ‘सम्पर्क फाॅर समर्थन’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार गांव, किसान और गरीबों के प्रति पहले दिन से समर्पित है। 4 साल की सबसे बड़ी उपलब्धि भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगना है जबकि आजादी के बाद की सर्वाधिक भ्रष्टाचारी सरकार यूपीए की थी। यूपीए के 10 साल के कार्यकाल में व्याप्त हताशा और निराशा के माहौल को परिवर्तित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सकारात्मक विकास की ओर देश को आगे बढ़ाया है। यूपीए सरकार जहां लकवाग्रस्त हो गयी थी वहीं एनडीए सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर देश के स्वाभिमान को जगाया तथा नोटबंदी और जीएसटी जैसे परिवर्तनकारी कदम उठा कर कालेधन व भ्रष्टाचार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है।
केन्द्र सरकार ने 4 साल में 1 करोड़ से अधिक लोगों को घर दिए, 1.69 करोड़ किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण कर गांव और षहरों के बीच सम्पर्क बढ़ाया है। जीरो बैलेंस पर जिन 35 करोड़ लोगों के जन धन खाते खुले, उनमें अब गरीबों के 85 हजार करोड़ रुपये जमा है। दलालों व बिचैलियों को दरकिनार कर केन्द्र की 437 योजनाओं का भुगतान डीबीटी के जरिए हो रहा है। 3.8 करोड़ गरीब महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस तथा मुद्रा योजना के तहत 50 फीसद से ज्यादा ऋण पिछड़े वर्गों को दिया गया है। सौभाग्य योजना के अधीन 4 करोड़ घरों में बिजली की रौषनी पहुंची है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 1.26 करोड़ बालिकाओं के खाते खोले गए हैं। देश में 19 करोड़ शौचालय का निर्माण कर स्वच्छता और नारी सम्मान को बढ़ाया गया है।
केन्द्र सरकार ने 2020 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए कृषि बजट को दोगुना कर 2.12 लाख करोड़ कर दिया है। 12.5 करोड़ किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड देकर पैदावार बढ़ाने में मदद की है जिससे रिकार्ड 28 करोड़ टन अनाज का उत्पादन हुआ है।
कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, दीधा के विधायक डा. संजीव चैरसिया ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार थे तथा इसमें यंग प्रोफेशनल्स रिलायंस जीओ के सीईओ प्रवीर कुमार, फिजिशियन डा. अजय कुमार, साइबोटेक कैम्पस के वाइस प्रेसिडेंट अभिजित कुमार, बजाज एलियांज के वैंकटेश कुमार और एसबीआई लाइफ के संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



