Women’s Day पर बोले राहुल- महिलाओं की आजादी में आ रही बाधाओं को खत्म करना होगा

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की साहसी, जुझारूपन की भावना को सलाम करता हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कहा कि महिलाओं की आजादी के रास्ते में आने वाली बाधाओं को खत्म करना होगा। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की साहसी, जुझारूपन की भावना को सलाम करता हूं। मैं यह भी चाहता हूं कि हम उन बाधाओं को खत्म करने के संकल्प को फिर दोहराएं जो स्वतंत्रता एवं समानता की तरफ बढ़ने में महिलाओं को लगातार हो रही हैं।”

rahul tweet

उन्होंने कहा कि ऐसे करने से हम उनके लिए एक बेहतर, उज्ज्वल, निडर दुनिया का मार्ग प्रशस्त करेंगे। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।

PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सलाम, राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

Desk Team