NEET Exam को लेकर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हो जांच

Summary :

NEET Exam: मंगलवार को NEET Exam का परिणाम आने के बाद कुछ लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है। और अब कांग्रेस ने भी परीक्षा के आयोजन और रिजल्ट पर प्रश्न उठाए हैं। Highlights NEET परीक्षा को लेकर कांग्रेस की मांग सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हो जांच एक साथ 67 टॉपर को मिले पूर्ण अंक NEET Exam को लेकर कांग्रेस की मांग NEET Exam को लेकर कांग्रेस पार्टी का कहना है कि आखिर कैसे एक साथ 67 टॉपर को नीट परीक्षा में 720 में से पूरे 720 अंक मिल गए। इसके अलावा कांग्रेस ने यह भी प्रश्न उठाया…

NEET Exam
NEET Exam: मंगलवार को NEET Exam  का परिणाम आने के बाद कुछ लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है। और अब कांग्रेस ने भी परीक्षा के आयोजन और रिजल्ट पर प्रश्न उठाए हैं।

Highlights

  • NEET परीक्षा को लेकर कांग्रेस की मांग
  • सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हो जांच
  • एक साथ 67 टॉपर को मिले पूर्ण अंक

NEET Exam को लेकर कांग्रेस की मांग

NEET Exam को लेकर कांग्रेस पार्टी का कहना है कि आखिर कैसे एक साथ 67 टॉपर को नीट परीक्षा में 720 में से पूरे 720 अंक मिल गए। इसके अलावा कांग्रेस ने यह भी प्रश्न उठाया है कि एक ही सेंटर के 8 बच्चे कैसे 720 में से 720 अंक हासिल कर टॉपर बन गए। पार्टी ने अब इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में जांच की मांग की है।

NEET Exam: प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप

कांग्रेस का यह भी कहना है कि जब परीक्षा में हर सवाल 4 नंबर का था तो फिर छात्रों के 718-719 नंबर कैसे आए। कांग्रेस ने नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाया और कहा परिणाम में 67 छात्रों को 720 में से 720 अंक मिलना बड़ा संदेह पैदा करता है। इस विषय पर पार्टी नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जो सफाई दी है वह बहुत अजीब है।

कन्हैया कुमार का आरोप

कन्हैया के मुताबिक एनटीए का कहना है कि उन्होंने कई छात्रों को ग्रेस अंक दिए, जिसकी वजह से उनका स्कोर 720 पहुंच गया। 67 टॉपर आए हैं। इसका मतलब यह है कि देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान एम्स में भी टॉपर्स को दाखिला नहीं मिल पाएगा। यहां केवल 50-60 छात्रों को दाखिला मिल पाता है।

कांग्रेस ने घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में लाखों परीक्षार्थियों के साथ घोटाला पूरी तरह से अस्वीकार्य और अक्षम्य है। यह देश के लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है, जिसकी सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में उच्च स्तरीय जांच तुरंत होनी चाहिए।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया केंद्र सरकार की जिम्मेदारी

वहीं इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि पेपर लीक, धांधली और भ्रष्टाचार NEET Exam समेत कई परीक्षाओं का अभिन्न अंग बन गई है। इसकी सीधी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षाओं में भाग लेना, फिर अनेकों अनियमितताओं से जूझना, पेपर लीक के चक्रव्यूह में फंसना, उनके भविष्य से खिलवाड़ है।

NEET Exam

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने देश के युवाओं को ठगा है। हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में एक उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए जिससे नीट व अन्य परीक्षाओं में भाग लेने वाले हमारे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को न्याय मिले।

 

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta