NEET Mock Drill 2026: NEET रि-एग्जाम से पहले युद्ध जैसी तैयारी! देशभर में आज मॉकड्रिल, 2 लाख सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

Summary :

NEET Mock Drill 2026: 3 मई 2026 को हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा लीक होने के बाद 21 जून को रि-एग्जाम किया जाएगा जिसके लिए आज देशभर में सुबह 9 बजे से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है और शाम 8 बजे तक यह मॉकड्रिल जारी रहेगी। इस दौरान एग्जाम सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों को सेंटर तक पहुंचाना और कई व्यवस्थाओं को बारिकी से परखा गया है। NEET-UG की री-एग्जाम परीक्षा से एक दिन पहले ही 5,500 से अधिक एग्जाम सेंटर बनाए गए है जिन्हें पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया है। NEET Re Exam 2026: देशभर…

NEET Mock Drill 2026: 3 मई 2026 को हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा लीक होने के बाद 21 जून को रि-एग्जाम किया जाएगा जिसके लिए आज देशभर में सुबह 9 बजे से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है और शाम 8 बजे तक यह मॉकड्रिल जारी रहेगी। इस दौरान एग्जाम सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों को सेंटर तक पहुंचाना और कई व्यवस्थाओं को बारिकी से परखा गया है। NEET-UG की री-एग्जाम परीक्षा से एक दिन पहले ही 5,500 से अधिक एग्जाम सेंटर बनाए गए है जिन्हें पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया है।

NEET Re Exam 2026: देशभर में मॉक ड्रिल शुरू

NEET Mock Drill 2026
NEET Mock Drill 2026

नीट-यूजी 2026 की 21 जून को होने वाली री-एग्जाम परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए NTA  ने आज देशभर में मॉक ड्रिल शुरू कर दी है। दोबारा इस परीक्षा में पेपर लीक ना हो, कोई भी गड़बड़ी ना हो इससे पहले आज पूरी तैयारी की जा रही है। बता दें कि देशभर में आज सुबह 9 बजे शुरू हुई यह मॉक ड्रिल देर शाम तक जारी रहेगी।  साथ ही परीक्षा के दिन देशभर के परीक्षा केंद्रों पर 2.5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

NEET Exam Security: मॉकड्रिल कराने का उद्देश्य

NEET Mock Drill 2026
NEET Mock Drill 2026

NTA इस बार किसी भी चूक से बचने के लिए पहले ही तैयारी पूरी कर रही है। इस मॉकड्रिल कराने का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों की जांच, पेपर की सेफ डिलीवरी, BioMetric, CCTV की जांच, सुरक्षा जांच समेत कई प्रक्रियाओं का परीक्षण किया गया है। साथ ही सभी एग्जाम सेंटर में अधीक्षक और लगभग 6,669 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।