Tejashwi Yadav : NEET पेपर लीक मामले को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा खुलासा करते हुए गुरुवार को कहा कि इस मामले में जिस सिकंदर यादवेंदु को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। उसका संबंध राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) के निजी सचिव प्रीतम से है।
Highlights :
- नीट यूजी पेपर लीक मामले को बिहार में सियासत गर्म
- उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद नेता तेजश्वी यादव पर लगाए गंभीर आरोप
- तेजश्वी यादव के निजी सचिव पर आरोपियों के लिए कमरे का प्रबंध कराने का आरोप लगाया
दरअसल इस मामले में पटना में एक संवाददाता सम्मेलन कर इसका खुलासा करते हुए उपमुख़्यमंत्री विजय सिन्हा ने कई प्रमाण भी दिए। उन्होंने कई फोन कॉल के स्क्रीन शॉट भी दिखाए। उन्होंने प्रदीप कुमार नाम के एक शख्स को भी सामने लाया।
Tejashwi Yadav के निजी सचिव प्रीतम ने बुक कराये थे- विजय कुमार सिन्हा
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि प्रीतम ने इसी से बात कर रेस्ट हाउस बुक कराए थे। प्रदीप को बिहार पथ निर्माण विभाग का कर्मचारी बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रीतम ने इसी को फोन किया था। प्रदीप ने पत्रकारों को बताया कि प्रीतम ने मुझे फोन कर 1 मई और फिर 4 मई को सिकंदर कुमार के लिए कमरा बुक करने को कहा। मैंने रिक्वायरमेंट मांगी, जिस पर उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा दिया जाएगा। इस दौरान प्रीतम और प्रदीप की बातचीत का रिकॉर्ड भी सुनाया गया।
Tejashwi Yadav के लिए ‘मंत्री’ शब्द का इस्तेमाल किया गया- विजय कुमार सिन्हा
विजय सिन्हा ने कहा कि एक मई को तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने गेस्ट हाउस कर्मी प्रदीप कुमार को फोन कर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने को कहा। चार मई को प्रीतम कुमार ने प्रदीप कुमार को कमरा बुक करने के लिए फिर से फोन किया। तेजस्वी यादव के लिए ‘मंत्री’ शब्द का इस्तेमाल किया गया। इस बीच, पथ निर्माण विभाग ने तीन लोगों को लापरवाही और तथ्य को छुपाने के आरोप में निलंबित किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक साल में विभाग से जुड़े सभी गेस्ट हाउस में रहने वालों की पूरी जानकारी ली जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



