केरल : NEET PG Exam केंद्र की मांग को लेकर राजीव चंद्रशेखर ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

Summary :

NEET PG Exam : केरल में ही नीट पीजी परीक्षा केंद्र बनाने की मांग को लेकर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है। NEET PG Exam को लेकर राजीव चंद्रशेखर ने जेपी नड्डा से की मुलाकात राजीव चंद्रशेखर(Rajiv Chandrashekhar )ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरी केरल यात्रा के दौरान कई परिवारों और छात्रों ने मुझसे अन्य राज्यों में एनईईटी (नीट) पीजी परीक्षा केंद्रों के आवंटन के कारण होने वाली कठिनाई का हवाला देते हुए संपर्क किया था। इस संबंध में मैंने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी से…

NEET PG Exam

NEET PG Exam : केरल में ही नीट पीजी परीक्षा केंद्र बनाने की मांग को लेकर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है।

NEET PG Exam को लेकर राजीव चंद्रशेखर ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

राजीव चंद्रशेखर(Rajiv Chandrashekhar )ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरी केरल यात्रा के दौरान कई परिवारों और छात्रों ने मुझसे अन्य राज्यों में एनईईटी (नीट) पीजी परीक्षा केंद्रों के आवंटन के कारण होने वाली कठिनाई का हवाला देते हुए संपर्क किया था। इस संबंध में मैंने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी से संपर्क किया और उनसे हस्तक्षेप की मांग की। नड्डा जी ने मुझे और केरल के सभी छात्रों को आश्वासन दिया है कि केरल में परीक्षा केंद्रों का आवंटन सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं।

केरल में नीट पीजी परीक्षा केंद्र की मांग को लेकर राजीव चंद्रशेखर ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

NEET PG Exam : नीट विवाद के बीत इससे पहले केरल के कांग्रेस सांसदों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस दौरान सांसदों की ओर से राज्य के भीतर ही नीट पीजी परीक्षा केंद्र आवंटित करने का अनुरोध किया गया था। वहीं जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान सांसदों ने कहा कि केरल में एनईईटी पीजी परीक्षा केंद्र स्थापित करने से राज्य के उम्मीदवारों को बहुत फायदा होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए दूर-दूर तक यात्रा करनी पड़ती है, जो उनके लिए मुश्किल होता है।

केरल के अंदर ही हों NEET PG परीक्षा केंद्र... जेपी नड्डा से मिलकर राज्य के सभी सांसदों ने उठाई मांग | all Kerala MP meets JP Nadda demands change in NEET PG

NEET PG Exam : उन्होंने कहा कि इससे न केवल उम्मीदवारों को फायदा होगा, बल्कि यह राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार करेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सांसदों की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में जल्द ही निर्णय लेंगे।वहीं कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर केरल में अतिरिक्त नीट पीजी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar