NEET-UG Paper Leak : CBI के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दो सॉल्वर समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Summary :

NEET-UG Paper Leak : नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीबीआई ने बिहार की राजधानी पटना से दो सॉल्वर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने नीट पेपर मामले में अब तक सात सॉल्वर को गिरफ्तार किया है। सीबीआई द्वारा पकड़े गए आरोपी रॉकी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। अब तक की पूछताछ में सीबीआई को अहम सुबूत मिले हैं। इसके अलावा एजेंसी की रडार पर कुछ और परीक्षा सेंटर भी हैं। Highlight :  CBI ने पटना से दो सॉल्वर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया नीट पेपर मामले में…

NEET-UG Paper Leak : नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीबीआई ने बिहार की राजधानी पटना से दो सॉल्वर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने नीट पेपर मामले में अब तक सात सॉल्वर को गिरफ्तार किया है। सीबीआई द्वारा पकड़े गए आरोपी रॉकी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। अब तक की पूछताछ में सीबीआई को अहम सुबूत मिले हैं। इसके अलावा एजेंसी की रडार पर कुछ और परीक्षा सेंटर भी हैं।

Highlight : 

  • CBI ने पटना से दो सॉल्वर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • नीट पेपर मामले में अब तक CBI ने सात सॉल्वर को गिरफ्तार किया
  • अब तक की पूछताछ में सीबीआई को अहम सुबूत मिले हैं

पटना से दो सॉल्वर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार

इससे पहले सीबीआई ने सॉल्वर गैंग से जुड़े पटना एम्स के चार मेडिकल छात्रों को बीते गुरुवार गिरफ्तार किया था। साथ ही रांची स्थित मेडिकल कॉलेज रिम्स की फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी को हिरासत में लिया गया था। छात्रा इस सॉल्वर गैंग की सदस्य बताई जा रही है। आरोप है कि लीक हुए प्रश्नपत्र का उत्तर उसने ही तैयार किया था।

जांच में बड़े सुराग लगे हाथ

सीबीआई को अब तक की जांच में बड़े सुराग हाथ लगे हैं। पता चला है कि नीट-यूजी का पेपर झारखंड के हजारीबाग से लीक हुआ था। साथ ही कुछ छात्र-छात्राओं को प्रश्नों के उत्तर भी रटवाए गए थे। बता दें कि इस साल नीट यूजी की परीक्षा 5 मई को हुई थी। परीक्षा में कई तरह की अनियमितताओं की खबर सामने आई। नतीजे आए तो कुछ सेंटर्स के कई अभ्यर्थियों को पूरे मार्क्स मिले। धांधली का मामला सामने आने पर जमकर हंगामा भी हुआ। इस पर राजनीतिक दल भी मुखर हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो का पूछताछ  जारी

नीट यूजी पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड राकेश रंजन उर्फ ​​रॉकी है। बताया जा रहा है कि उसका पटना और रांची के कई एमबीबीएस छात्रों और डॉक्टरों से संबंध है। उसी के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पटना एम्स के तीन एमबीबीएस छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh