GPT-4o mini: AI ने दुनिया को आधुनिक में बहुत बड़ा योगदान दिया है और इसकी पहुंच और भागीदारी हर दिन बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में दिग्गज AI फर्म ChatGPT ने आगे एक और कदम बढ़ा दिया है। बता दें कि हाल ही में OpenAI ने GPT-4o मिनी को भी लांच कर दिया है।
GPT-4o mini किया लॉन्च
टOpenAI ने गुरुवार को कहा कि वह GPT-4o mini को लॉन्च कर रहा है, जो कि एक कॉस्ट एफिशिएंट छोटा AI मॉडल है। ChatGPT मेकर OpenAI ने गुरुवार को कहा कि वह GPT-4o mini को लॉन्च कर रहा है, जो कि एक कॉस्ट एफिशिएंट छोटा AI मॉडल है। इसका अपनी तकनीक को ज्यादा किफायती बनाना और कम एनर्जी कंजप्शन को कम भी करना है। ताकी स्टार्टअप को अपने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिले।
60 सेंट पर मिलियन आउटपुट टोकन की कीमत
OpenAI ने कहा कि 15 सेंट पर मिलियन इनपुट टोकन और 60 सेंट पर मिलियन आउटपुट टोकन की कीमत पर, GPT-4o मिनी GPT-3.5 टर्बो की तुलना में 60% से ज्यादा सस्ता है। कंपनी ने कहा कि ये मौजूदा वक्त में चैट प्रेफरेंसेस पर GPT-4 मॉडल से बेहतर परफॉर्म करता है और मैसिव मल्टीटास्क लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग (MMLU) पर 82% स्कोर करता है।
क्या होता है MMLU ?
MMLU एक टेक्सचुअल इंटेलिजेंस और रीजनिंग बेंचमार्क है जिसका इस्तेमाल लैंग्वेज मॉडल की कैपेबिलिटिज को इवैलूएट करने के लिए किया जाता है। हाई MMLU स्कोर का मतलब है कि ये अलग-अलग डोमेन में लैंग्वेज को बेहतर ढंग से समझ सकता है और उसका इस्तेमाल कर सकता है, जिससे रियल-वर्ल्ड यूसेज एन्हांस होती है।
क्लाउड हाइकू के लिए 73.8% के बराबर
OpenAI के मुताबिक, GPT-4o मिनी मॉडल का स्कोर Google के जेमिनी फ्लैश के लिए 77.9% और एंथ्रोपिक के क्लाउड हाइकू के लिए 73.8% के बराबर है। छोटे लैंग्वेज मॉडल को चलाने के लिए कम कम्प्यूटेशनल पावर की जरूरत होती है, जिससे वे सीमित रिसोर्सेज वाली कंपनियों के लिए ज्यादा किफायती ऑप्शन बन जाते हैं जो जनरेटिव AI को डिप्लॉय करना चाहते हैं।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App



