प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी कि अगर वह शांति से नहीं रहता, तो भारत ईंट का जवाब पत्थर से देगा। उन्होंने पीओके का जिक्र करते हुए पाकिस्तान से उसका सपना छोड़ने को कहा और देशभक्ति की लहर को महसूस किया।
प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। कल वडोदरा और गुजरात से रोड शो करने के बाद आज उन्होंने गांधीनगर में भी रोड शो किया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का यह पहला गुजरात दौरा है। पीएम ने आज जनसभा को संबोधित करते हुए आंतकी पाकिस्तान को कड़ी चेतीवनी दी है। पाकिस्तान को सख्त जवाब देते हुए पीएम ने कहा, हम ईट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। पाकिस्तान को हर हमले का सही जवाब मिलेगा। उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि वो पीओके हथियाने का सपना छोड़ दे।
#WATCH गांधीनगर, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "शरीर कितना ही स्वस्थ क्यों ना हो लेकिन अगर एक कांटा चुभता है तो पूरा शरीर परेशान रहता है। हमने तय कर लिया है उस कांटे को निकाल कर रहेंगे।" pic.twitter.com/uV9W4uKkE8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2025
कोने कोने में देशभक्ति की लहर
जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं दो दिनों के लिए गुजरात में हूं। कल मैं वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद गया और आज गांधीनगर गया। जहां भी गया, मैंने देशभक्ति की लहर, मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम महसूस किया। और यह सिर्फ गुजरात में नहीं बल्कि भारत के हर कोने में है। यह हर भारतीय के दिल में है। शरीर कितना भी स्वस्थ क्यों न हो, लेकिन अगर कोई कांटा चुभता है, तो पूरे शरीर को दर्द होता है। हमने तय किया है कि हम उस कांटे को निकाल देंगे।”
चैन से रहे पाकिस्तान..
पीएम मोदी ने कहा, हम विश्व के कल्याण में अपना योगदान देना चाहते हैं, हम किसी से दुश्मनी नहीं चाहते। मैंने अभी तो ज्यादा कुछ किया भी नहीं है। इसलिए पड़ोसी शांति से रहें और हमें भी रहने दें, नहीं तो हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। हम 75 साल से बर्दाश्त कर रहे हैं और जब पाकिस्तान से युद्ध का समय आया तो भारत की सैन्य शक्ति ने तीनों बार पाकिस्तान को परास्त कर दिया। पाकिस्तान को समझ गया है कि वो हमसे युद्ध नहीं जीत सकता।
#WATCH गांधीनगर, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "6 मई की रात जो लोग मारे गए, पाकिस्तान में उन जनाजों को स्टेट ऑनर दिया गया। उनके ताबूतों पर पाकिस्तान के झंडे लगाए गए, वहां की सेना ने उनको सैल्यूट किया। ये सिद्ध करता है कि आतंकवादी गतिविधि प्रॉक्सी वॉर नहीं है, ये आपकी… pic.twitter.com/CpHLIC6CvX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2025
गांधीनगर में पीएम को चौथा रोड शो
प्रधानमंत्री ने मंगलवार को गांधीनगर में रोड शो किया और इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने पहुंचे। गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम का ये चौथा रोड शो है। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। रोड शो के दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा की।
Pandit Jawaharlal Nehru की 61वीं पुण्यतिथि पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि


Download Android App
Download iOS App



