भारतीय सीमा में घुस कर जिस युवक को घसीट ले गई नेपाली पुलिस, उसे किया मां के हवाले

Nepal Personals Enter in Maharajganj Border Area Update

Nepal Personals Enter in Maharajganj Border Area Update : जब से नेपाल में ‘जेनजी सरकार’ बनी है तब से अनोखी खबरें आ रही हैं. कल बुधवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही थी जो नेपाल से लगी उत्तर प्रदेश के सोनोली की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक की बताई जा रही थी. इसमें नेपाली पुलिस के कुछ जवान मिल कर एक युवक को घसीटकर अपने देश की सीमा की ओर ले जाते दिख रहे थे.

जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई लोगों ने अलग अलग रिएक्शंस आने लगे. कुछ ने इसे 1953 की भारत-नेपाल प्रत्यर्पण संधि का उल्लंघन बताया. कुछ ने नेपाली सुरक्षाबालों की आलोचना की.

बता दें, इस मामले में नई अपडेट आई है कि जिस युवक को नेपाली सुरक्षाबल भारतीय सीमा में घुस कर घसीट कर वापस अपने देश ले गए उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है.

भारतीय एजेंसियों की हिदायत

बता दें, इस मामले में नेपाली सुरक्षा एजेंसियों ने बिना इजाजत युवक का पीछा करते हुए भारत की सीमा में दाखिल होने का काम किया था. नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के जवान भारतीय सीमा में करीब 300 मीटर तक घुस गए.

यह भारत नेपाल सीमा समझौते का उल्लंघन था. वीडियो में देखा भी जा सकता है कि नेपाली सुरक्षाबल भारतीय एसएसबी से बात कर रही है. वहीँ वह नेपाली पुलिस के जवानों को युवक को घसीटने से रोक रही है.

यह घटना अधिकारियों की जानकारी में आई तो मामला गरम हो गया. भारतीय एजेंसियों ने नेपाली एजेंसियों को इस तरह की घटना फिर न दोहराने की हिदायत दी है. साथ में कहा है कि अगर ऐसे हालत पैदा हों तो दोनों ओर से समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार करवाई की जाए.

मां को किया सुपुर्द

इस घटना के बाद नेपाल पुलिस ने एक फोटो पोस्ट की है. जिसमें वह युवक अपनी मां के साथ देखा जा रहा है. इस फोटो में 4 सुरक्षाकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं. युवक ने काली रंग की शर्ट पहनी है और मां के साथ खड़ा है.

यह भी पढ़ेंबंगाल में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 41 फीसदी के पार पहुंचा, तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत मत पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।