केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि नई शिक्षा नीति विभिन्न माध्यमों से शोध एवं नवाचार पर जोर देती है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के खर्च का किफायती होना, सभी लोगों तक इसकी पहुंच होना, गुणवत्ता, हिस्सेदारी और जवाबदेही नई शिक्षा नीति के पांच स्तंभ हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि नई शिक्षा नीति के तहत पसंद के आधार पर शिक्षा हासिल करने का नया आयाम खुला है। वह पुणे में नई शिक्षा नीति-2020 पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
जावड़ेकर ने कहा, ‘‘नई शिक्षा नीति शोध पर अधिक खर्च करके, छात्रों के लिए अधिक हैकेथॉन आयोजित करके और शिक्षा जगत एवं उद्योग के बीच अधिक संवाद को प्रोत्साहित करके शोध और नवाचार पर जोर देती है।’’


Download Android App
Download iOS App



