PM Modi: पीएम आवास में नए मेहमान की आगमन, पीएम मोदी ने दिखाई झलक

Summary :

PM Modi: प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य ‘दीपज्योति’ का आगमन हुआ है। गौमाता ने एक बछिया को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी। Highlights पीएम आवास में नए मेहमान की आगमन गौ माता ने एक नव वत्सा को दिया जन्म पीएम मोदी ने नए सदस्य का नाम ‘दीपज्योति’ रखा PM Modi ने नए सदस्य का किया स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) के सरकारी आवास में हाल ही में एक नए सदस्य का स्वागत किया गया है, जिसका नाम उन्होंने ‘दीपज्योति’ रखा है। इस नाम का चयन…

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य ‘दीपज्योति’ का आगमन हुआ है। गौमाता ने एक बछिया को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी।

  • Highlights
    पीएम आवास में नए मेहमान की आगमन
    गौ माता ने एक नव वत्सा को दिया जन्म
    पीएम मोदी ने नए सदस्य का नाम ‘दीपज्योति’ रखा

PM Modi ने नए सदस्य का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) के सरकारी आवास में हाल ही में एक नए सदस्य का स्वागत किया गया है, जिसका नाम उन्होंने ‘दीपज्योति’ रखा है। इस नाम का चयन प्रधानमंत्री द्वारा प्रतीकात्मक रूप से किया गया है, जो प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ‘दीपज्योति’ का आगमन प्रधानमंत्री के जीवन और कार्यशैली में नई ऊर्जा और आशा का प्रतीक माना जा रहा है। इस नाम के माध्यम से मोदी ने समाज में उज्ज्वल भविष्य और समृद्धि के संदेश को भी उजागर किया है। यह नई पहल प्रधानमंत्री के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती है, जिसमें भारतीय संस्कृति और परंपरा के साथ उनकी जुड़ाव स्पष्ट होता है।

Image

PM Modi ने शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी(PM Modi) ने एक्स पर बछिया के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने घर पधारे नन्हे मेहमान संग खेल रहे हैं। उसे दुलार रहे हैं। 42 सेकेंड के इस वीडियो में पीएम उसके गले में माला पहनाते हैं और शॉल भी उढ़ाते हैं। उन्होंने लिखा, हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि ‘गाव: सर्वसुख प्रदा:’ लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौमाता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

पीएम मोदी(PM Modi) द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 250.3 लाख व्यूज मिले हैं, इसके अलावा इसे 18.5 हजार से अधिक लोगों ने पंसद किया है। साथ ही 4,864 बार इस वीडियो को री पोस्ट किया गया है। पीएम मोदी के इस वीडियो पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। कुलदीप नेहरा नाम एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आज का सबसे खूबसूरत वीडियो, गौमाता का आशीर्वाद सदैव बना रहे, ऐसे ही कोई नरेंद्र मोदी नहीं बन जाता है वहीं, सीमा सिंह नाम की एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आज एकादशी पर गौ माता का आगमन होना अति शुभ है।

Image

नवरात्रि से कुछ दिन पहले बछिया को जन्म

प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर गाय ने बछिया को जन्म नवरात्रि से कुछ दिन पहले दिया है। पीएम मोदी मां दुर्गा के बहुत बड़े भक्त हैं और पूरे नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। वह नौ दिनों की अवधि के दौरान सख्त दिनचर्या का पालन करते हैं और केवल गर्म पानी का सेवन करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta