अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस में दो तत्कालीन सहायक पुलिस आयुक्त रहे एपी निपुंगे और भीमराज घाडगे ने दिशा के पिता सतीश सालियान के साथ मिलकर उनके अधिवक्ता नीलेश ओझा को एक पेन ड्राइव सौंपी है, जिसमें बेहद संवेदनशील साक्ष्य शामिल हैं। यह पेन ड्राइव दिशा सालियान के कथित ‘सामूहिक बलात्कार, हत्या’ और इसके बाद के कवर-अप को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी है। इस पेन ड्राइव में तस्वीरें, वीडियो, स्टिंग ऑपरेशन की फुटेज और अन्य अहम दस्तावेज शामिल हैं, जो मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोपों की ओर इशारा करते हैं। इन साक्ष्यों में यह भी दावा किया गया है कि दिशा की हत्या को आत्महत्या के रूप में दिखाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानबूझकर हेरफेर किया गया।
Disha Salian के पिता ने हाईकोर्ट में दाखिल की नई याचिका, SIT पर कार्रवाई की मांग
इन नए खुलासों से दिशा सालियान की मौत की गुत्थी सुलझाने में मदद मिल सकती है और मामले की जांच को एक नई दिशा मिल सकती है। इस महत्वपूर्ण साक्ष्य के आधार पर जांच एजेंसियों को अब और ज्यादा जानकारी मिल सकती है, जिससे अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई हो सकती है। जल्द ही इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें इन साक्ष्यों का और खुलासा किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को दिशा सालियान के पिता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे समेत केस से जुड़े कई लोगों के नार्को टेस्ट कराने और खुद के लिए सुरक्षा की मांग की थी।
दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने कहा था, “मैंने खुद और अपने सहयोगियों की सुरक्षा की मांग की है। इस केस से जुड़े जो भी गवाह हैं, उनकी सुरक्षा होनी चाहिए। साथ ही सीन रीक्रिएशन की मांग की है, क्योंकि दिशा इमारत से 25 फीट की दूरी पर, वह भी पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर नहीं, बल्कि उसके बगल में गिरी है। ऐसा नहीं हो सकता।”


Download Android App
Download iOS App



