पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से साढ़ तेरह हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में वांछित भगोड़ हीरा कारोबारी नीरव मोदी को गुरुवार को भी झटका लगा। लंदन की अदालत ने नीरव की जमानत याचिका नामंजूर करते हुए उसकी हिरासत की अवधि 22 अगस्त तक बढ़ा दी।
वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई संक्षिप्त सुनवाई में नीरव की हिरासत की अवधि 22 अगस्त तक बढ़ने का आदेश दिया। नीरव को इस वर्ष मार्च में पीएनबी धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था वह दक्षिण पश्चिम लंदन में वंड्सवर्थ कारागार में बंद है।
मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण का विधेयक लाई : मुख्तार अब्बास नकवी
भगोड़ कारोबारी की इससे पहले अदालत ने हिरासत अवधि 25 जुलाई तक बढ़ई थी। नीरव की जमानत याचिका चार बार नामंजूर की जा चुकी है। नीरव के प्रत्यर्पण के लिए भारत निरंतर प्रयास कर रहा है। बारह जुलाई को भी ब्रिटेन हाई कोर्ट ने नीरव की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।


Download Android App
Download iOS App



