निर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले के चार दोषियों में से एक मुकेश कुमार की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल मुकेश ने दया याचिका खारिज होने को चुनौती दी है। निर्भया के गुनहगारों को फांसी पर लटकाने के लिए कोर्ट ने 1 फरवरी की तारीख तय की है।
मुकेश ने राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका नामंजूर किए जाने के फैसले को चुनौती दी है। इस मामले पर तीन जजों की बेंच आज दोपहर साढ़े 12 बजे सुनवाई करेगी। इससे पहले कोर्ट ने चार में से एक दोषी पवन के पिता की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें इकलौते गवाह की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया गया था।

कोर्ट ने सभी दोषियों को एक फरवरी का डेथ वारंट जारी किया है। सोमवार को निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए तिहाड़ प्रशासन ने तैयारी पूरी की। जेल में डमी को फांसी पर लटकाया गया। गौरतलब है कि 2012 में पैरामेडिकल की छात्रा का बर्बर गैंगरेप हुआ था और उसे मरने के लिए छोड़ दिया गया था। घटना के कुछ दिन बाद छात्रा की मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



