दिल्ली विधानसभा चुनाव की कैंपेनिंग में अब तक ढाई सौ छोटे-बड़े नेताओं को उतार चुकी बीजेपी ने अब पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी मोर्चे पर लगा दिया है। मंगलवार को दो मुख्यमंत्री और एक उपमुख्यमंत्री दिल्ली में आधे दर्जन स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं व अन्य कार्यक्रम कर पार्टी के लिए वोट मांगेंगे।
बीजेपी के चुनाव प्रबंधन टीम से जुड़े नेताओं का कहना है कि इसी तरह से हर दिन अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनके प्रभाव वाले स्थानों पर सभाएं कराने की तैयारी है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी मंगलवार को दोपहर दो बजे द्वारका विधानसभा के रघुनगर में वहीं साढ़े तीन बजे उत्तम नगर विधानसभा के बिंदापुर डीडीए फ्लैट्स के पास नुक्कड़ सभा करेंगे।
BJP सांसद प्रवेश वर्मा का बड़ा बयान, बोले-हमारी सरकार बनी तो 1 घंटे में खाली करा देंगे शाहीन बाग
इसी तरह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पुष्पांजली बस्ती में एक बजे युवा सम्मेलन करेंगे, वहीं चार बजे त्रिनगर विधानसभा के अग्रसेन भवन में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम सात बजे वह इसी विधानसभा क्षेत्र के राजनगर में नुक्कड़ सभा भी करेंगे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। वह आदर्शनगर विधानसभा के गांधी विहार में नुक्कड़ सभा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



