प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी मशीनरी को और अधिक सक्रिय करने के उद्देश्य से जल्द ही केरल का दौरा कर रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक श्री मोदी कोल्लम में 15 जनवरी को भाजपा की रैली को संबोधित करने की संभावना है। श्री मोदी की उस दिन केन्द्र की आर्थिक मदद से तैयार कोल्लाम बाइपास का उद्घाटन करने की उम्मीद है, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
राफेल मामले को लेकर राहुल ने रक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
सूत्रों के मुताबिक श्री मोदी के दूसरी केरल यात्रा के दौरान 27 जनवरी को त्रिशुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य सम्मेलन को संबोधित करने की संभावना है। भाजपा अध्यक्ष श्री शाह के फरवरी में राज्य में जन सभा को संबोधित करने की उम्मीद है।
प्रदेश भाजपा के नेताओं के मुताबिक सबरीमला मुद्दे पर जारी आंदोलन में जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं के सक्रिय भागीदारी के कारण राज्य में राजनीतिक माहौल पूरीतरह बदल चुका है। पार्टी के शीर्ष नेताओं के दौरे से इस राजनीतिक माहौल को पार्टी के पक्ष में करने और इसे वोट में तब्दील करने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि सबरीमला मुद्दा से ना केवल केरल बल्कि दक्षिणी भारत के कई अन्य राज्य भी प्रभावित हैं।


Download Android App
Download iOS App




