निशिकांत दुबे ने NRC लागू करने की मांग लोकसभा में उठाई, कही ये बड़ी बातें

Summary :

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को झारखंड के कुछ इलाकों में जनसंख्या का संतुलन बिगड़ने का दावा किया और सरकार से आग्रह किया कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू की जाए ताकि बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किया जा सके। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया। HIGHLIGHTS  लगातार बढ़ रही है बांग्लादेशी घुसपैठियों की आबादी निशिकांत दुबे बोले- आदिवासी महिलाओं से शादी करते हैं बांग्लादेशी घुसपैठिये ‘झारखंड राज्य के आदिवासियों को बचाइए’, सरकार से दुबे ने लगाई गुहार दुबे ने कहा, ‘‘बांग्लादेशी घुसपैठिये आते हैं और आदिवासी महिलाओं से शादी करते हैं। वहां उनकी आबादी लगातार बढ़…

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को झारखंड के कुछ इलाकों में जनसंख्या का संतुलन बिगड़ने का दावा किया और सरकार से आग्रह किया कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू की जाए ताकि बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किया जा सके। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया।

HIGHLIGHTS 

  • लगातार बढ़ रही है बांग्लादेशी घुसपैठियों की आबादी
  • निशिकांत दुबे बोले- आदिवासी महिलाओं से शादी करते हैं बांग्लादेशी घुसपैठिये
  • ‘झारखंड राज्य के आदिवासियों को बचाइए’, सरकार से दुबे ने लगाई गुहार

दुबे ने कहा, ‘‘बांग्लादेशी घुसपैठिये आते हैं और आदिवासी महिलाओं से शादी करते हैं। वहां उनकी आबादी लगातार बढ़ रही है। यह हिंदू और मुसलमान का विषय नहीं है।’’ भाजपा सांसद ने दावा किया, ‘‘ममता बनर्जी जब सांसद थीं तो उन्होंने संसद में कम से कम 10 बार कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण पूरे बंगाल में जनसंख्या का अनुपात बदल रहा है। लेकिन जबसे वह मुख्यमंत्री बनी हैं तब से बांग्लादेशी घुसपैठियों की आबादी लगातार बढ़ रही है।’’

भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘यह झारखंड के आदिवासियों से जुड़ा विषय है, लेकिन यह पश्चिम बंगाल, बिहार का भी मुद्दा है।’’ उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया, ‘‘NRC लागू कीजिए, बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाइए। कम से कम झारखंड राज्य के आदिवासियों को बचाइए।’’

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team