भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की

Summary :

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के साथ एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद, भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हम सभी के अभिभावक ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आपके दृढ़ संकल्प और अटूट तपस्या ने ही भाजपा को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।…

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के साथ एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद, भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हम सभी के अभिभावक ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आपके दृढ़ संकल्प और अटूट तपस्या ने ही भाजपा को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। आपका मार्गदर्शन दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।

Nitin Nabin
Nitin Nabin

Nitin Nabin: नितिन नबीन ने अमित शाह से की मुलाकात

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इसके बाद नितिन नबीन ने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है। नितिन नबीन ने एक्स पोस्ट में लिखा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आपका मार्गदर्शन संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणा प्रदान करता है।

Nitin Nabin
Nitin Nabin

Nitin Nabin: गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर दी बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पोस्ट में लिखा, भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। रविवार को बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सोमवार को नितिन नबीन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। मंगलवार को उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की।

Nitin Nabin: नितिन नबीन ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात

नितिन नबीन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि संगठन के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच, अनुभव और निरंतर मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ मुलाकात के बाद नितिन नबीन ने एक्स पोस्ट में लिखा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत मुलाकात कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। भाजपा को वैचारिक मजबूती और संगठनात्मक दिशा प्रदान करने में आपका योगदान सदैव मार्गदर्शक रहा है। आपका सान्निध्य, अनुभव और विचार संगठनात्मक कार्यों में निरंतर प्रेरणा देता है।

Nitin Nabin
Nitin Nabin

ALSO READ: भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर, PM मोदी ने निवेशकों को किया आमंत्रित; भारत-जॉर्डन दौरे पर किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

Rahul Kumar Rawat