नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी सहित कई चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Summary :

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया गया है। इस टीम में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के मकसद से कई अहम चेहरों को जगह दी गई है। पार्टी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई। पार्टी की ओर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पीयूष गोयल, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश मंगल को दी गई है। वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी बी.एल संतोष को दी गई है। उधर, सहायक मंत्री पद की जिम्मेदारी शिप्रकाश और सौदान सिंह को दी गई है। वरिष्ठ…

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया गया है। इस टीम में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के मकसद से कई अहम चेहरों को जगह दी गई है। पार्टी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई।

पार्टी की ओर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पीयूष गोयल, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश मंगल को दी गई है। वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी बी.एल संतोष को दी गई है। उधर, सहायक मंत्री पद की जिम्मेदारी शिप्रकाश और सौदान सिंह को दी गई है।

वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव और वंसुधरा राजे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्र भाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाला सिंह आर्य, एम नागराज, तारिक मंसूर, मधुचंद्र कर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद के लिए पार्टी की ओर से 13 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, पार्टी की ओर से महामंत्री पद के लिए आठ नेताओं के नाम पर मुहर लगाई गई। इसमें प्रमुख रूप से विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लव कुमार देव, स्मृति ईरानी, सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया का नाम शामिल है।

साथ ही, राष्ट्रीय मंत्री पद पर प्रमुख रूप से कविता पाटीदार, के सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप यादव , जगदीश ईश्वर भाई पटेल, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश का नाम शामिल है।

वहीं, नितिन नवीन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ”भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

–आईएएनएस

एसएचके/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.