अंतरात्मा नहीं नीतीश को सिर्फ कुर्सी से है प्यार : तेजस्वी

Summary :

NULL

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के NDA के साथ जाने के बाद आक्रामक राजनीति का रूख अख्तियार कर लिया है। आपको बता की मंगलवार को लालू यादव ने नीतीश कुमार के उपर हमला बोला था।

वहीं आज तेजस्‍वी यादव ने मीडिया से कहा कि नीतीश कुमार जी अपनी सहूलियत के हिसाब से अपनी अंतरात्मा को जगाते हैं । तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार में आने के बाद मैंने भी अपने पहले बयान में जीरो टोरलेंस की बात कही थी। हम भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने BJP के साथ मिलकर हम पर आरोप लगवाए और ये खेल खेला।

तेजस्‍वी के कहा कि यह जो CBI रेड हुआ। यह बस एक बहाना था। नीतीश कुमार काफी पहले से BJP के साथ जाने का बहाना खोज रहे थे। लेकिन CBI रेड एक बहाना मिल गया। महागठबंधन तोड़ने के लिए ही मुझपर झूठा केस किया गया। अंतरात्मा नहीं, कुर्सी आत्मा, डर आत्मा, अपनी सहूलियत के हिसाब से अंतरात्मा जगाते हैं नीतीश कुमार।” तेजस्‍वी ने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि ‘नीतीश हे राम से जय श्री राम’ की तरफ चले गये।

तेजस्‍वी ने पूछा कि क्‍या पनामा घोटाले में जिन जिन लोगों का नाम आया है क्‍या उनको BJP से दूर करने की बात की जाएगी। पनामा घोटाले में तो दो देशों के प्रधानमंत्री को हटा दिया गया है। क्‍या व्‍यापमं घोटाले की जांच CBI करेगी।

तेजस्‍वी ने JDU-BJP सरकार में 75 फीसदी दागी मंत्री होने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार किस नैतिकता की बात करते हैं। बिहार में आज जो 75 % अपराधी मंत्रिमंडल में हैं। उनके साथ विकास करेंगे। अनंत सिंह के साथ विकास करेंगे। इनकी पार्टी के लोग कहते हैं कि 2009 में मुकदमा खत्‍म हो गया, तो फिर 2012 के हलफनामें में यह क्‍यों शामिल किया गया।

तेजस्‍वी ने पनामा पेपर्स का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसमें ‘जिनका नाम आया है, क्‍या नीतीश कुमार PM मोदी से जांच की मांग करेंगे?’ तेजस्‍वी ने पूछा कि ‘पनामा पेपर्स में छत्‍तीसगढ़ के CM रमन सिंह का नाम है, इसमें नीतीश कुमार की अंतरात्‍मा कहां गई?’

तेजस्‍वी ने नीतीश पर ‘नैतिकता का ढोंग’ करने का आरोप लगाया। और कहा कि सरकार में कई हारे हुए लोगों को मंत्री पद दे दिया गया क्‍योंकि वह BJP या JDU नेताओं के रिश्‍तेदार हैं। नीतीश पर ‘वोट की डकैती’ का आरोप मढ़ते हुए तेजस्‍वी ने कहा कि ‘नीतीश सरकार ज्‍यादा दिन तक चलने वाले नहीं है क्‍योंकि बिहार की जनता धोखे का बदला जरूर लेगी।’

वही तेजस्‍वी ने कहा कि BJP ने 2013 में भ्रष्‍टाचार किया था या क्‍या हो गया था जो नीतीश कुमार ने दूध में से मक्‍खी की तरह इनको निकाला? BJP नेताओं ने जो गालियां नीतीश जी को दी थी, PM मोदी ने जो DNA को लेकर हमला बोला था, अब उसे कैसे पचा रहे हैं।

Desk Team