अमेरिका के केंटकी शहर में एक महिला डॉक्टर ने ऐसा काम किया है जिसने पूरी इंसानियत में एक मिसाल बना दी है। अमांडा हेस नाम की एक महिला डॉक्टर जो हॉस्पिटल में अपनी डिलीवरी कराने आई थी। उस महिला ने जब देखा की एक प्रेग्नेंट महिला को दर्द में रतड़पते हुए देखा तो उन्होंने अपनी डिलीवरी के बारे में नहीं सोचा और उस महिला की मदद करने के लिए आगे आ गईं।
यह बात 23 जुलार्ई की है जब अमांडा हॉस्पिटल में अपनी डिलीवरी के लिए आईं थी और अपनी डिलीवरी के लिए वह एक कमरे में भर्ती हुई थी। तभी उनके साथ वाले कमरे से एक महिला केचिल्लाने की आवाज अमांडा ने सुनी तो उस आवाज को सुनते ही अमांडा उस कमरे की तरफ गई।
वहां जाते हुए उन्होंने देखा कि महिला की डिलीवरी के दौरान बच्चा फंस गया था जिसकी वजह से महिला काफी तेज दर्द से जूझ रही थी। डॉक्टर को आने में अभी थोड़ी देर थी और ऐसे माहौल को देखते हुए अमांडा ने उस महिला की मदद की और उसके बच्चे को सुरक्षित इस दुनिया में जन्म कराया।
बता दें कि अमांडा अपनी डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल आईं हुई थी और उन्होंने खुद ही मरीजों वाला गाउन पहनना हुआ था। आपको बता दें कि जब उन्होंने पीडि़त महिला को इस हालात में देखा तो उन्होंने महिला की मदद के लिए अपना गाउन निकाला और अपनी डिलीवरी के चिंता किए बिना उस महिला की डिलीवरी कराई। यह पूरी जानकारी हॉस्पिटल की डॉक्टर हाला सैब्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट निकाल कर बताया।
सोशल मीडिया पर तो अमांडा हेस के इस काम को बहुत शाबाशी मिल रही है। अमांडा ने अपने इस काम से यह साबित कर दिया है कि डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप होते हैं। लोगों को ठीक करना और उनकी स्वास्थ्य को सही रखना उनका सबसे बड़ा धर्म होता है।


Download Android App
Download iOS App




