Paytm दे सकता है Whatsapp को बड़ा झटका होने वाली है नयी App लॉन्च

Summary :

NULL

Paytm की तरफ से आप सभी के लिए एक नई खूशखबरी जल्द ही अपनी एक नर्ई ऐप लॉन्च करने वाला है। जिससे की आप Paytm का chat messenger  यूज कर सकेंगे। पेटीएम का 230 मिलियन से अधिक का यूजरबेस बिना किसी रुकावट के आसानी से कम्यूनिकेट कर पाएगा।

इस बात का खुलासा कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है। अगर ऐसा हुआ तो इससे पॉपुलर मैसेजिंग एप Whatsapp को कड़ी टक्कर मिल सकती है। फिलहाल मार्केट में कोई भी ऐसी एप नहीं है, जो Whatsapp को चुनौती दे सके।

कंपनी नया फीचर जोड़ेगी जो ग्राहकों को चैट की सुविधा के साथ चैट, फोटो और वीडियो साझा करने की सुविधा देगी। ये फीचर इस महीने के आखिरी तक लाने की तैयारी है।  कंपनी का ये फैसला चीनी सोशल मीडिया और WeChat से प्रेरित होकर लिया गया है। वीचैट इस समय चीन में पेटीएम और अलीबाबा को टक्कर दे रहा है।

खबरों की मुताबिक बताया जा रहा है की कंपनी इस पर तीन महीने से काम कर रही है। मजेदार बात यह है की कंपनी यह सुविधा ऐसे समय में देने जा रही है । जब व्हाट्सएप डिजिटल भुगतान क्षेत्र में उतरने के लिए काम कर रही है। कंपनी जल्द ही UPI पेमेंट सिस्टम सपोर्ट करेगी। इस समय पेटीएम के 22.5 करोड़ यूजर्स हैं। जबकि इंस्टैंट मैसेजिंग व्हाट्सऐप के पास 1 अरब से भी ज्यादा यूजर्स हैं।

Paytm की यह है नयी योजनाएं

-पेटीएम अपने ग्राहको के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बना रहा है।

-इसमें यूजर्स सिर्फ पेमेंट ही नहीं कर पाएंगे बल्कि यह एक ई-कॉमर्स प्लैटफार्म भी है।

– इसी के साथ इसमें डिजिटली सोने में निवेश से लेकर सेवाओं को बुक करने तक की सुविधा उपलब्ध है।

-Paytm के इस एप में Whatsapp की तरह ही Features हो सकते हैं।

-इसके अलावा इसमें ऑनलाइन शॉपिंग, रिचार्ज, फूड ऑर्डर, रेल टिकट बुकिंग और बिल पेमेंट की सुविधा मिल सकती है।

Desk Team