पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई बदलाव नहीं आया है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मुखर्जी को 10 अगस्त को सेना के रिसर्च एंड रैफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से आज जारी बुलेटिन में कहा गया है कि मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वह बेहोशी की हालत में हैं।उनके फेफड़ में संक्रमण हो गया था जिसका उपचार किया जा रहा है और वह अभी भी वेंटीलेटर हैं।
सिद्धार्थ पिठानी और कुक से पूछताछ के बाद सुशांत के फ्लैट पर पहुंची CBI, क्राइम सीन को करेगी रिक्रिएट
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निरंतर नजर रखे हुए है। चौरासी साल के मुखर्जी के मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया था जिसे हटाने के लिये पिछले दिनों उनका ऑपरेशन किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



