मिजोरम में भाजपा मिजो नेशनल फ्रंट के साथ चुनाव पूर्व कोई गठजोड़ नहीं करेगी और पार्टी मिजोरम विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मिजो नेशनल फ्रंट भाजपा नीत नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) की घटक है। अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के लिये भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हाइथुंग बिल लोथा ने मीडियाकर्मियों को यहां बताया कि भाजपा मिजोरम विधानसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा मिजोरम विधानसभा चुनाव जीतेगी और राज्य में सरकार का गठन करेगी।लोथा ने यह भी दावा किया कि भाजपा त्रिपुरा में भी सरकार का गठन करेगी और मेघालय तथा नगालैंड में भी वह समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ सरकार का गठन करेगी।
एमएनएफ के साथ कोई गठबंधन नहीं: भाजपा
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



