प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच इसी हफ्ते होने वाले अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के बाद कोई संयुक्त बयान या विज्ञप्ति नहीं जारी की जाएगी। इसके साथ ही सूत्रों ने आज बताया कि दोनों नेता व्यापक और बड़े मुद्दों पर रणनीतिक बातचीत करेंगे। एक सूत्र ने बताया , “यह मुद्दों पर आधारित बातचीत नहीं होगी।”
उन्होंने यह टिप्पणी यह सवाल किए जाने पर की कि क्या दोनों नेता एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत के प्रयास , आतंकवादी मसूद अजहर के बारे में चीन के रूख जैसे विवादित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं की यह बैठक 27-28 अप्रैल को होने वाली है। उन्होंने कहा कि अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के बाद कोई संयुक्त बयान या विज्ञप्ति नहीं जारी की जाएगी। सम्मेलन में दोनों नेता राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



