भारत ने आज कहा कि डोकलाम में कोई नया घटनाक्रम नहीं हुआ है और इस संदर्भ में आई खबरें गलत हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, मैं इस बात को दोहराना चाहता हूं कि 28 अगस्त को दोनों देशों की सेनाओं के अपने तैनाती स्थलों की ओर लौट जाने के बाद से गतिरोध वाले स्थान और आसपास के जगहों पर कोई नया घटनाक्रम नहीं हुआ है।
उनसे मीडिया में आई उस खबर के बारे में पूछा गया था जिसमें दावा किया गया है कि डोकलाम के निकट के इलाकों में चीन अपनी सौन्य मौजूदगी बढ़ रहा है। कुमार ने कहा, इलाके में यथास्थिति बरकरार है और इसके विपरीत कोई भी बात गलत है और शरारतपूर्ण है।
डोकलाम में भारत और चीन के बीच गतिरोध 16 जून को आरंभ हुआ था जब भारतीय पक्ष ने इलाके में चीनी सेना की ओर से सड़क निर्माण के कार्य को रोक दिया था। यह गतिरोध 73 दिन बाद 28 अगस्त को खत्म हुआ।


Download Android App
Download iOS App



