केंद्र सरकार की विधवा महिलाओं को दी जाने वाली राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना की राशि को बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी।
उन्होंने एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली राशि में वृद्धि करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। प्रश्नकाल में ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने ट्रांसजेंडर समुदाय के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि इस समुदाय के लोगों के लिए जेलों में फिलहाल अलग से व्यवस्था नहीं है।
इस सुझाव को बेहतर बताते हुए उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता के तहत सभी लोगों को बराबर समझा जाता है।
एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में कटारिया ने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के मान सम्मान को बरकरार रखने, उनकी शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, उनकी आजीविका के लिए सरकार कई कदम उठा रही है जिससे आने वाले समय में इस समुदाय के लोगों को बहुत मदद मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



