केंद्र सरकार ने स्टार्टअप इंडिया सीट फंड योजना के कार्यान्वयन और निगरानी के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के एक कार्यालय ज्ञापन के अनुसार विशेषज्ञों की सलाहकार समिति योजना के तहत धन आवंटन के लिए लाभार्थियों का चयन करेगी, प्रगति की निगरानी करेगी और इस धनराशि के उचित इस्तेमाल के लिए सभी उपाए करेगी, ताकि योजना के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके।
डीपीआईआईटी ने फरवरी में अवधारणा, प्रोटोटाइप विकास, उत्पाद, बाजार में प्रवेश और व्यावसायीकरण के प्रमाण के लिए वित्तीय सहायता देने के दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया था। ज्ञापन में कहा गया कि समिति का गठन एच के मित्तल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्षता में किया जाएगा।
समिति के अन्य सदस्यों में डीपीआईआईटी, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग, नीति आयोग के प्रतिनिधि तथा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के विशेषज्ञ सदस्य शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



