कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों की समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अपील की है। कांग्रेस नेता ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कहा कि वे किसानों के आंदोलन से जुड़े गतिरोध को खत्म करने के लिए पहल करें तथा सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाकर बात करें।
उन्होंने सदन में यह दावा भी किया कि अगर पंजाब में दोबारा स्थिति खराब हो गई तो यह देश के लिए नुकसानदेह होगा। मौजूदा बजट सत्र के लिए लोकसभा में कांग्रेस के नेता बनाए गए बिट्टू ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन का हवाला दिया और लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया, ‘‘आप ही सबको बुलाकर इस मामले का पहल कर सकते हैं। आप सभी दलों के नेताओं को बुलाइए।’’
राज्यसभा में उठी सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए अलग से फंड आवंटित करने की मांग
उन्होंने कहा, ‘‘किसानों ने देश के लिए कोई् कमी नहीं छोड़ी। कृपया किसानों की बात सुनी जाए।’’ कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि किसान आंदोलन आरंभ होने के बाद से पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में बार-बार ड्रोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब सीमावर्ती राज्य है। अगर वहां स्थिति खराब हो गई तो देश के लिए नुकसानदेह होगा।’’


Download Android App
Download iOS App



