नयी दिल्ली : सरकार ने आज लोकसभा में कहा कि भारत के साथ व्यापक मुक्त व्यापार समझौते के लिए अमेरिकी सरकार के साथ फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारत और अमेरिका ने आपसी हित वाली अनोखी और विशेष प्रौद्योगिकियों के सह- उत्पादन और सह- विकास के लिए रक्षा प्रौद्योगिकी तथा व्यापार पहल (डीटीटीआई) स्थापित की है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने डीटीटीआई पर फिर से ध्यान देने की सहमति जताई है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



